Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : अचानक जलने लगी खड़ी कार, मची भगदड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : अचानक जलने लगी खड़ी कार, मची भगदड़
विज्ञापन

रांची में अचानक खड़ी कार को लगी आग, हुई जलकर खाक; मची अफरा-तफरी 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक कार के आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं कार में आगलगी की घटना को देख वहां मौजूद लोगों में तनाव तथा दहशत का माहौल पैदा हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पुंदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत सेल सिटी की है। बताया जा रहा है कि कार सेल सिटी परिसर में खड़ी थी, एकदम उसमें आग की लपटें उठने लगी। 

हालांकि आग लगने के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार बुरी तरह से जलकर राख हो गयी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का नहीं पता चल सका। वहां मौजूद सेल सिटी के हाउस गार्डों ने पानी डालकर आग को नियंत्रित किया।

विज्ञापन