Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मारवाड़ी सम्मेलन ने समाजसेवी महेंद्र भगानिया के निधन पर किया शोक व्यक्त

मारवाड़ी सम्मेलन ने समाजसेवी महेंद्र भगानिया के निधन पर किया शोक व्यक्त
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सुप्रसिद्ध समाजसेवी महेंद्र भगानिया के आकस्मिक निधन पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महेंद्र भगानिया झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के एक कर्मठ, सरल, मिलनसार, हंसमुख तथा एक विनम्र और उदार व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे उन्होंने मारवाड़ी समाज के एकता, संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने के लिए अनेक कार्य किये।

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि महेंद्र भगानिया सरल, मिलनसार, मृदुभाषी, स्पष्टवादिता, धार्मिक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। स्वामी जी न केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय थे बल्कि धरातल पर भी सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उन्होंने समाज की सेवा मे अपना अतुलनीय योगदान दिया। जो अविस्मरणीय है। उनके निधन से  समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। 

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों मे-भागचंद पोद्दार, ओम प्रकाश अग्रवाल, कमल कुमार केडिया राजेंद्र केडिया,मनोज चौधरी, पवन पोद्दार, अनिल अग्रवाल, पवन शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, कौशल राजगढ़िया,अशोक कुमार नारसरिया,कमलेश संचेती, प्रमोद सारस्वत, अंजय सरावगी, किशन साबू,सज्जन पाड़िया, बबलू हरित, रमन वोडा, विजय कुमार खोवाल, निर्मल बुधिया, अजय डीडवानिया, सुनील पोद्दार,अजय खेतान, दीपेश निराला, विकास अग्रवाल, मनोज रूईया,पुरुषोत्तम विजयवर्गीय,आदि शामिल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,099