Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम हेमंत ने रखी नये मुख्यमंत्री आवास की आधारशिला

सीएम हेमंत ने रखी नये मुख्यमंत्री आवास की आधारशिला
विज्ञापन

इतिहास के पन्नों में समा गया कैफोर्ड हाउस 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सारेन ने अपनी धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में पूजा- अर्चना कर नये मुख्यमंत्री आवास निर्माण की आधारशिला रखी। बहुत कम लोग जानते होंगे कि रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवास में कभी कमीश्नर रहा करते थे। अंग्रेजों के जमाने के कमीश्नर। इस आवास को कैफोर्ड हाउस के नाम से जाना जाता था। 

लेकिन झारखंड बनने पर इसको मुख्यमंत्री आवास का दर्जा मिला। यह भवन करीब ढाई दशक तक राज्य में सत्ता के शीर्ष पद का गवाह बना रहा। इस दौरान इस आवास के साथ कई मिथक भी जुड़े रहे, जो अब अतीत का हिस्सा बन गये हैं। क्योंकि कैफोर्ड हाउस को तोड़कर नये सीरे से सीएम आवास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 

खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ इसकी आधारशिला रख दी है। आज बुद्ध पूर्णिमा के शुभ मौके पर विधि विधान के साथ नये भवन की नींव रखी गयी। 853 में बंगाल के लेफ्टिनेंट गवर्नर के प्रिंसिपल एजेंट थे कमिश्नर एलियन। उन्होंने इस भवन की नींव रखी थी। लेकिन भवन बनने से पहले एलियन का ट्रांसफर हो गया और कैफोर्ड ने पद संभाला। 

उनके पद संभालते ही भवन निर्माण में तेजी आयी और साल भर के अंदर 1854 में ब्रिटिश हुकूमत ने कमिश्नर सिस्टम को इंप्लीमेंट कर दिया। तब कैफोर्ड को छोटानागपुर का पहला कमिश्नर बनाया गया। वह इस हाउस में रहने वाले पहले अधिकारी बने तभी से इस भवन को कैफोर्ड हाउस कहा जाने लगा। इस कैंपस में आम समेत कई फलों को पेड़ मौजूद हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 17,843