टीम एबीएन, रांची। रांची में सोमवार की सुबह 2 लोगों के शव मिले जिनके गले रेते हुए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि धुर्वा थाना क्षेत्र के एक सुनसान स्थान से शव बरामद किये गये।
अधिकारी के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि दोनों की हत्या रविवार रात को की गयी, जिसके बाद हत्यारों ने शवों को किसी सूनसान जगह पर छोड़ दिया। हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया, दोनों शवों की अभी पहचान नहीं हो पायी है। मृतकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच होगी। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इन लोगों का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था।