Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हमें अपने वीर सैनिकों पर हमेशा गर्व है : बन्ना गुप्ता

हमें अपने वीर सैनिकों पर हमेशा गर्व है : बन्ना गुप्ता
विज्ञापन

आपरेशन सिंदूर से आतंकवादी ठिकानों पर हमले के लिए हमें भारतीय सैनिकों पर गर्व है: बन्ना गुप्ता

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि भारतीय सैनिकों द्वारा आॅपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान पोषित आतंकवादी ठिकानों पर हमले के लिए हमें भारतीय सैनिकों पर गर्व है। 

गुप्ता ने कहा कि हमारे देश के बहादुर सैनिकों ने सिर्फ पहलगाम का बदला नहीं लिया बल्कि दुश्मन देश के साथ पूरे विश्व को एक कड़ा संदेश दिया है कि भारत की संप्रभुता और सम्मान पर जब भी हमला होगा भारत की सेना जवाब तो देगी वो भी घर में घुसकर जवाब देगी। गुप्ता ने कहा कि पहलगाम हमले में हमारी बहनो के सिंदूर को मिटाने वाले पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों को मार गिराने का साहस भरा कार्य हमारी देश की सेना ने किया है।

गुप्ता ने कहा कि झारखंड के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि यह समय देश के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा होने का है, इसलिए हम सब मिलकर अमन शांति के साथ देश के वीर सैनिकों के लिए प्रार्थना करें और देश के लिए हर तरह के कुबार्नी देने के लिए तैयार रहें! जय हिंद! जय हिंद की सेना!

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,055