समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार में आए दो दर्जन से अधिक आवेदन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर आज समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने आमलोंगों से उनकी समस्याएं सुनी। समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को हस्तानांतरित करते हुए समस्या समाधान का निर्देश दिया।
जनता दरबार में आमलोगों ने जमीन का मापी कराकर विवाद सुलझाने, अवैध रूप से जमीन की रजिस्ट्री करवाकर अवैध रूप से भवन निर्माण कराने, एग्रीमेंट द्वारा खरीदगी जमीन पर कब्जा जमाने, जमीन की आनलाइन रसीद कटवाने आदि से संबंधित आवेदन जमा किये। ओम प्रकाश प्रसाद वैगरह ने शहर के बड़ा तालाब का गहरीकरण कार्य कराने को लेकर संबंधी समस्याएं रखी।
मो. तसलीम अंसारी ने आदिख खारिज संबंधी आदेश पारित कराने की मांग की। वहीं सेवा निवृत शिक्षकों ने शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान दिलाने का अनुरोध किया। इसके अलावा अन्य लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी और समस्या से संबंधित आवेदन दिये।