Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

आपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना का आतंकियों के ठिकानों पर हमला स्वागत सराहनीय : आजसू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना का आतंकियों के ठिकानों पर हमला स्वागत सराहनीय : आजसू
विज्ञापन

भारतीय सेना का ये अभियान राष्ट्र के स्वाभिमान और शौर्य का प्रतीक है : ओम वर्मा 

टीम एबीएन, रांची। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेवा के द्वारा पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले वाले आतंकवादियों के 9 ठिकाने में एयर स्ट्राइक का आजसू स्वागत करती है। 

आपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्र की स्वाभिमान की रक्षा अडिग संकल्पित है भारतीय सेना की  वीरता का प्रतीक है ये एयर स्ट्राइक कर भारत ने बता दिया कि देश की नागरिकों की सुरक्षा, देश की गरिमा के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

ये आपरेशन कर भारत ने बताने का काम किया है कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है जिसने सीमा पार आतंकवाद के अड्डों को नष्ट कर देश के नागरिकों का मनोबल ऊंचा करने का काम किया है। 

जय हिंद! 

जय भारत!! 

भारत माता की जय!!! 

विज्ञापन