Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आपरेशन सिंदूर से भारत उजड़ी मांग का लिया बदला : देवेन्द्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आपरेशन सिंदूर से भारत उजड़ी मांग का लिया बदला : देवेन्द्र नाथ महतो
विज्ञापन

देवेंद्र नाथ महतो जनता से नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का अनुशासन पूर्वक सहयोग करने की अपील 

टीम एबीएन, रांची। जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने सोशल पोस्ट और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय सेना (आर्मी, नेवी, एयर फॉर्स) और देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जताया आभार दिया धन्यवाद। 

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकी हमला के बाद 23 अप्रैल 2025 को राजधानी रांची अल्बर्ट एक्का चौक में कैंडल मार्च करते देश के केंद्र सरकार से मांग किया था कि संपूर्ण देश के लोग एक साथ खड़ा है। 

आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाये। 6 अप्रैल आधी रात को भारतीय सेना आपरेशन सिंदूर से उजड़ी मांग का लिया बदला े पाकिस्तान तथा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 7 शहर के 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करके भारतीय सेना बता दिया कि भारत के महिलाओं का सिंदूर की कीमत क्या है? साथ ही देवेंद्र नाथ महतो ने नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल को सफल बनाने हेतु जनता से प्रशासन का अनुशासन पूर्वक सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,457