Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेमंत और राज्यपाल ने की आपरेशन सिंदूर की सराहना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हेमंत और राज्यपाल ने की आपरेशन सिंदूर की सराहना
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पाकिस्तान एवं उसके कब्जे वाले कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा अंजाम दिए गए आपरेशन सिंदूर की सराहना की। झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, जय हिंद... आॅपरेशन सिंदूर जबकि राज्यपाल संतोष गंगवार ने एक्स पर लिखा, भारत माता की जय! जय हिंद! आपरेशन सिंदूर। 

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने भी भारतीय सशस्त्र बलों की इस कार्रवाई का स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश को अपनी सेना पर गर्व है और यह अभियान आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों को करारा जवाब है। 

बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने बीते मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है। 

पहलगाम हमले के 2 सप्ताह बाद आपरेशन सिंदूर के तहत ये सैन्य हमले किये गये। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान गयी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,805