Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कल्पना संग राजभवन पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

कल्पना संग राजभवन पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हालिया विदेश दौरे के दौरान झारखंड में औद्योगिक निवेश के लिए किये गये प्रयासों से राज्यपाल को अवगत कराया। 

मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और गांडेय विधानसभा से विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित थीं। सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम स्पेन और स्वीडन दौरे पर झारखंड में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए गयी थी।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने राजभवन में मुलाकात की। मौके पर राज्यपाल से उन्होंने विश्वविख्यात छऊ नृत्य से जुड़े राष्ट्रीय नृत्य कला केंद्र, सरायकेला में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने सरायकेला क्षेत्र में रेलवे नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं की ओर भी राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,484