Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आतंकवाद के खिलाफ सरकार के हर कदम को कांग्रेस का समर्थन : खरगे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आतंकवाद के खिलाफ सरकार के हर कदम को कांग्रेस का समर्थन : खरगे
विज्ञापन
  • सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ उठाये गये हर कदम का कांग्रेस करेगी समर्थन, संविधान बचाओ रैली बोले में मल्लिकार्जुन खरगे 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए इस बात को दोहराया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ उठाये गये हर कदम का कांग्रेस समर्थन करेगी तथा सरकार के साथ खड़ी होगी।  
खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा, 22 अप्रैल को देश में एक बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 बेगुनाह लोग मारे गये।

सरकार ने यह माना कि ये खुफिया विफलता है और इसे सुधारने की जरूरत है। उन्होंने सवाल किया, जब आपको यह (खुफिया विफलता) मालूम है, पहले ही अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की गयी? खरगे ने इस बात पर जोर दिया, ह्यह्यजब आप चूक को मान रहे हैं तो इतने लोगों की मौत की जिम्मेदारी भी आपको लेनी चाहिए। 

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों के खिलाफ लड़ने के लिए सरकार जो भी कदम उठायेगी, हम उसका पूरा समर्थन करेंगे। बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने कम से कम 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। भारत ने इस भयावह घटना के लिए पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी समूहों को जिम्मेदार बताया है।  

खरगे ने रैली में इस बात का उल्लेख भी किया कि वह पिछले वर्ष झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, मैं सभी झारखंडवासियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। हम सबने आपकी वजह से बहुमत हासिल किया और आज झारखंड में एक मजबूत सरकार चल रही है। 

हम सभी जनता से किए वादे निभा रहे हैं। हमारी सरकार के मंत्री, विधायक सभी मिलकर जनता के लिए अच्छे से काम कर रहे हैं। इसके लिए मैं इन सब को भी धन्यवाद देता हूं। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी शामिल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,761