जयराम देवेंद्र ने ट्विटर कैंपियन में भाग लेने वाले को जताया आभार
पिछले 12 दिनों से केंद्र व राज्य सरकार का उदासीन रवैया
टीम एबीएन, रांची। गिरिडीह के पांच प्रवासी मजदूर पिछले 12 दिनों से नाइजर देश में लापता है। कथित तौर पर आतंकी संगठनों के चंगुल पर हैं। यह मामला अब काफी तुल पकड़ते जा रहा है। आज मंगलवार को सोशल मीडिया में काफी ट्रेडिंग रहा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आज डिजिटल ट्विटर कैंपियन चलाया।
प्रवासी मजदूरों के आतंकी चंगुल से मुक्त व वतन वापसी को लेकर सभी राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने एक जुटता दिखाया व समर्थन किया। पीएमओ, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, एवं नाइजर राजदूत को को टेग में लेते हुए ट्विटर कैंपियन चला। #bring_back_jharkhand_workers आज दिन के दोपहर को टॉप ट्रेंडिंग में देखने को मिला।
संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने ट्विटर ट्रेडिंग हेतु जनसाधारण को आभार जताया। वही आंदोलन का नेतृत्व कर्ता वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सुरक्षित मजदूर भाईयों के वापसी को लेकर आज हम लोगों ने विश्व पटल पर अपने बातों को मजबूती से रखा है। केंद्र सरकार इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सकुशल वापसी का पहल करें।
बताते चलें कि बीते 25 अप्रैल को गिरिडीह निवासी संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, उत्तम महतो, फलजित महतो कल्पतरु ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत के दौरान आतंकी संगठनों द्वारा किडनैप किया गया है। जो अब तक लापता हैं जिससे राज्य वासियों में नाराजगी कि स्थिति बनी हुई है।