Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : डोभा में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में मातम

खूंटी : डोभा में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में मातम
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले के आजाद रोड बस्ती में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां डोभानुमा गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की जान चली गयी। मृतकों की पहचान मोहम्मद सुहेब अंसारी के 10 वर्षीय बेटे हमजा अंसारी और मोहम्मद मुराद अंसारी के 11 वर्षीय बेटे शमद अंसारी के रूप में हुई है। शमद के पिता मुराद अंसारी फिलहाल कतर में काम करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गयी है। 

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 1 बजे चार बच्चे महादेव मंडा क्षेत्र के निचले हिस्से में घूमने गये थे। वहां खेत के पास बने डोभे में पानी देखकर हमजा और शमद नहाने के लिए उसमें उतर गये। नहाते वक्त दोनों बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे। साथ मौजूद फैजान अंसारी और फैजल अंसारी ने घबराकर घर जाकर परिजनों को सूचना दी। 

परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गये, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गड्ढा खेती के लिए खोदा गया था, लेकिन उसकी सुरक्षा के लिए कोई घेराव नहीं किया गया था, जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,117