Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री राधा-कृष्ण सेवा धाम मंदिर में 205वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन

श्री राधा-कृष्ण सेवा धाम मंदिर में 205वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन
विज्ञापन

2000 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया महाप्रसाद ग्रहण 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 205 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारा महाप्रसाद वासुदेव मोदी एवं निर्मला मोदी अपने स्वर्गवासी पुत्र स्व दीपक मोदी की स्मृति में आयोजित किया गया। 

मोदी परिवार के सौजन्य से आयोजित अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगायी। तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, पुड़ी, पलाव, दाल, सब्जी, आलू चिप्स आदि का वितरण किया गया। 

तत्पश्चात दोपहर 2 से 4 बजे तक भजन-कीर्तन के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों ने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। पूरा वातावरण को वृंदावन कृष्णमय बना दिया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन कीर्तन में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।

मौके पर ट्रस्ट के सह संरक्षक विजय अग्रवाल, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, मधु जाजोदिया, प्रेमचंद श्रीवास्तव, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, सुरेश भगत, पवन पोद्दार, विधा देवी अग्रवाल, मंगला मोदी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 26,857