एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि तेतुलमारी क्षेत्र स्थित वेस्ट मोदीडीह परियोजना के इर्द गिर्द खास सिजुआ और 40 नंबर बस्ती में खुलेआम हो रहा है।
अवैध कोयला खनन और कोयला का अवैध खनन पेशी, सिंह और यादव के घरों के अंदर वेस्ट मोदीडीह परियोजना क्षेत्र में भूमिगत सुरंग बनाकर कोयला निकला जा रहा है। इस अवैध कारोबार में कई लोग संगठित रूप से शामिल हैं। कोयला माफिया दिन के उजाले में ही अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।
यही नहीं तेतुलमारी कोढ़ीया हॉस्पिटल के रास्ते में महतो (मुखिया) के घर के बगल (बाउंड्री वॉल) में दिन के उजले में बड़ी गाड़ियों से अवैध कोयला लोड कर रात के अंधेरे में भट्ठों और मंडियों में भेजा जाता है जो कि थाना प्रभारी को गुमराह करके अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।
कोयला तस्कर जिससे थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रहा है। इसलिए अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करेंगे, ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।