Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंडी प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पर सरकार संवेदनशील हो : देवेंद्रनाथ महतो

झारखंडी प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पर सरकार संवेदनशील हो : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

नाइजर में अपहरण किये गये झारखंडी श्रमिकों को वापस लाने हेतु मंगलवार को डिजिटल आंदोलन 

टीम एबीएन, रांची। गिरीडीह निवासी के पांच मजदूर भाइयों का नाइजर में फंसने का मामला तेज होते जा रहा है। गिरिडीह जिला बगोदर प्रखंड के मुंडरो गांव के उत्तम महतो और दोंदलो गांव के संजय महतो, फलजीत महतो, चंद्रिका महतो और राजू महतो का 25 अप्रैल 2025 को पश्चिम अफ्रीका के 

नाइजर की राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर सकोईरा में कल्पतरु प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कंपनी के कार्यस्थल से अपहरण कर लिया गया है। 10 दिन बीत चुका लेकिन अभी तक कुछ ठोस जानकारी नहीं चला सका है। 

यह घटना न केवल इन श्रमिकों का और उनके परिवार के लिए त्रासदी नहीं है बल्कि यह विदेशों में कार्यरत भारतीयों की सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न लगाता है। यह बात कार्यस्थल से सक्रिय आतंकी संगठन द्वारा अपहरण करने की बात है। आतंकियों की बढ़ती सक्रियता का संकेत है। 

इसीलिए झारखंडवासियों के साथ-साथ समस्त देशवासियों को भी एकजुट होकर चट्टानी एकता का परिचय देते हुए अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने आवाज को बुलंद करने की आवश्यता है। सामूहिक एकजुटता एवं जागरूकता को लेकर 6 मई मंगलवार को आॅनलाइन डिजिटल ट्विटर कैंपियन रखा गया है। 

ट्विटर एक्स एप्लिकेशन पर #bring_back_jharkhandi_workers चलाया जायेगा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने आज रविवार को सामूहिक मीडिया कांफ्रेंस में ज्यादा से ज्यादा ट्वीट री ट्वीट करने की अपील की है। 

यह ट्विटर कैंपियन सुबह 10 से पीएमओ आफिस, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय को टैग में लेते हुए आरंभ होगी। देवेंद्रनाथ महतो ने अन्य सभी राजनीतिक, सामाजिक संगठनों एवं जनसाधारण से अधिकतम ट्विट री ट्वीट करते हुए विश्व पटल पर अपने आवाज को मजबूती से रखने का अपील की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,834