Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

फ्री बिजली कह झटके पर झटका दे रही हेमंत सरकार : अमर बाउरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फ्री बिजली कह झटके पर झटका दे रही हेमंत सरकार : अमर बाउरी
विज्ञापन
  • मुफ्त बिजली के सपने दिखाकर हेमंत सरकार ने अब झटका देने का काम शुरू कर दिया, अमर बाउरी का हमला

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बिजली महंगी हो गई है। वहीं, बिजली की कीमतें बढ़ने पर बीजेपी नेता अमर कुमार बाउरी ने हेमंत सरकार पर हमला बोला है। बाउरी ने कहा कि मुफ्त बिजली के सपने दिखाकर अब झटका देने का काम शुरू हो गया है।

अमर कुमार बाउरी ने आगे कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव से पहले कहा था कि बिजली मुफ्त देंगे, लेकिन 1 मई से बिजली की कीमतें बढ़ा दी गयी है। बाउरी ने कहा कि झारखंड की जनता अब समझ गई है जो सरकार वोट के समय वोल्टेज हाई करती है, वो जीतते ही बिजली का झटका देना नहीं भूलती। उन्होंने कहा कि कथनी और करनी में इतना फर्क कि अब मीटर भी कन्फ्यूज़ हो जाए! सवाल ये नहीं कि बिजली महंगी हुई है, सवाल ये है कि वादों की रोशनी इतनी जल्दी कैसे गुल हो गई।

बता दें कि झारखंड में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 1 मई यानी आज से संशोधित दर लागू होगी। बता दें कि राज्य में बिजली दरों में 6.34 प्रतिशत की वृद्धि की। नई दरों के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं को 6.30 रुपये की जगह अब 6.70 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा। 

इसी तरह शहरी उपभोक्ताओं को 6.65 रुपये की जगह 6.85 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा। ग्रामीण बिजली दर में 40 पैसे और शहरी दर में 20 पैसे की वृद्धि की गई है। वहीं, शुल्क वृद्धि में प्रति माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ उठाने वाले उपभोक्ता शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,874