टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी महिला समिति ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर महेश्वरी भवन के समीप सेवा सदन पथ पर आने जाने वाले राहगीरों के बीच शरबत, चना, खीरा ककड़ी का वितरण किया।
अध्यक्ष भारती चितलांगिया, सचिव विमला फलोर, उपाध्यक्ष अनीता साबू, कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया,अंजना गट्टानी, कुमुद लखोटिया, शशि डागा, नेहा साबू, ममता डागा, खुशबू साबू, शिखा बिरला, सीमा मालपानी, पूनम राठी उपस्थित रही। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने दी।