Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्यपाल से मिली स्कूल एरा शैक्षणिक पत्रिका की टीम

राज्यपाल से मिली स्कूल एरा शैक्षणिक पत्रिका की टीम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। स्कूल एरा के प्रकाशन और उसके विविध शैक्षणिक कार्यक्रम के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे राज्य में के स्कूलों में विशेष कार्यक्रम करेगा। इन कार्यक्रमों का शुभारंभ मंगलवार को झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। राजभवन में एक कार्यक्रम में उन्होंने स्कूल एरा टीम के नये अंक का लोकार्पण किया। 

साथ ही उन्होंने एक साल तक चलने वाले रजत वर्ष कार्यक्रम का पोस्टर भी जारी किया। स्कूल एरा राज्य भर के स्कूल में शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है जिनमें पेंटिग प्रतियोगिता, करियर और मोटिवेशनल काउंसलिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता सहित छात्रों के व्यक्तित्व विकास और समाज के प्रति उनके दायित्व बोध को लेकर विविध कार्यक्रम शामिल है। 

स्कूल एरा की ओर से एनके मुरलीधर, डॉ शीतल कुमारी, बृजमोहन ओझा और मनोज श्री वास्तव ने राज्यपाल को पौधा भेंट किया और पत्रिका के बारे में जानकारी दी। पूर्वी भारत की एक मात्र शैक्षणिक पत्रिका 2025 के अंत में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें महामहिम को आमंत्रित भी किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी संपादक बृजमोहन ओझा ने बताया कि रांची से प्रकाशित यह पत्रिका छात्रों के लिये उपयोगी है और नो निगेटिव न्यूज को सूत्र वाक्य मानकर प्रकाशित होती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,657