Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

घटना के दो माह बाद भी गुत्थी सुलझाने में विफल रही पुलिस, डर से गृहस्वामी ने घर छोड़ा

घटना के दो माह बाद भी गुत्थी सुलझाने में विफल रही पुलिस, डर से गृहस्वामी ने घर छोड़ा
विज्ञापन

न्यू साखे टोली में लूटपाट के बाद घायल महिला की मौत का मामला  

टीम एबीएन, रांची। घर में घुस कर लूटपाट के क्रम में घायल टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू साखे टोली निवासी प्रभात कुमार सिन्हा की पत्नी रेणुका सिंह की मौत की गुत्थी सुलझाने में टाटीसिलवे पुलिस अब तक विफल रही है। जिससे एक ओर जहां न्यू साखे टोली वासियों में भय व्याप्त है वहीं गृह स्वामी प्रभात डर के कारण पूरे परिवार के साथ अपना घर ही छोड़ दिया है। 

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी की रात रेणुका सिंह अपनी बेटी के साथ सो रही थी तो घर का ताला तोड़कर तीन लोग उनके घर में घुस गये और मोबाइल समेत घर में रखे कीमती सामान लूट लिये। विरोध करने पर बदमाशो ने दोनों मां बेटी को मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था इसके बाद इलाज के क्रम में 10 मार्च को प्रभात कुमार सिन्हा की पत्नी रेणुका सिंह का निधन हो गया था। 

बताया गया की टाटीसिलवे पुलिस के अबतक इस घटना में शामिल लोगों की धर पकड़ नहीं किये जाने से जहां न्यू साखे टोली के लोगों  में भय व्याप्त है, वहीं  पुलिस के प्रति भारी आक्रोश भी व्याप्त है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,055