Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टिकाऊ और लाभकारी खेती के लिए नैनो उर्वरकों का प्रयोग आज की जरूरत

टिकाऊ और लाभकारी खेती के लिए नैनो उर्वरकों का प्रयोग आज की जरूरत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। आज दिनांक 29.04.2025 को पश्चिम सिंहभूम जिला में कार्यरत खुदरा एवं थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ एटीएम, बीटीएम का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम इफको ने किया। 

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर, डॉ संजय साथी वरीय कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र जगन्नाथपुर, राज्य विपणन प्रबंधक डॉ शशि भूषण समदर्शी, सचिन कुमार अधिकारी कृषि विभाग, मुकेश कुमार डिस्ट्रीब्यूटर इफको उर्वरक पश्चिम सिंहभूम ने अपनी सहभागिता निभायी। 

खरीफ मौसम में धान एवं अन्य फसलों की खेती के लिए उर्वरक प्रबंधन पर चर्चा करते हुए संकर एवं उन्नत प्रजाति के बीजों का बिचड़ा में जमाव अच्छी तरह से होने के लिए इफको नैनो डी ए पी से शोधन करने के बारे में चंदन कुमार प्रबंधक इफको ने जानकारी दी। कहा गया कि प्रति किलो 5 मिली नैनो डी ए पी को आवश्यकतानुसार पानी में मिलाकर बीज को 20 से 30 मिनट तक छाये में रखना है फिर शोधित बीज को तैयार नर्सरी में गिरा देना है।

यदि धान के बीज का शोधन नहीं कर पाये हैं तो तैयार बिचड़ा को रोपाई के समय नैनो डी ए पी के 5 मिली प्रति लीटर पानी के घोल में 20 मिनट तक डुबोकर रोपाई कर देने से फसल को उसके जड़ तंत्र में सीधे रूप से नैनो डी ए पी का समावेश हो जाता है और इससे जड़ का विकास अच्छी तरह से होता है और कल्लो की संख्या में वृध्दि होती हैं साथ ही फसल के प्रजनन अवधि में अधिक से अधिक फूल आते हैं और समय से बालियों में दाने का विकास एवं परिपक्वता को प्राप्त करता है क इस तरह से किसान कम लागत में अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं।  

इसी तरह से इफको नैनो यूरिया प्लस के दो बार  से 35 दिन की अवस्था में जब फसल मिट्टी को पूरी तरह से ढंक दे तो 4 मिली प्रति लीटर पानी के घोल से पत्तियों में स्प्रे करना चाहिए। पुन: फूल लगने  के समय या 50 से 60 दिन के अंदर  उतनी ही मात्रा के घोल को स्प्रे कर देने से धान का फसल में दानेदार यूरिया की जरूरत नहीं होगा और उत्पादन भी लगभग 8 से 10% तक अधिक मिलेगा।  

इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ शशि भूषण समदर्शी ने उपस्थित प्रतिभागियों को टिकाऊ खेती में नैनो उर्वरकों के प्रयोग एवं लाभ पर चर्चा की और इनके प्रयोग के लिए किसानों के बीच में प्रचार प्रसार और प्रोत्साहित करने के लिए निवेदन भी किया।  

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी इस मौसम में किसानों को समस्त उत्पादन सही समय पर उपलब्ध करायें। आप सभी नैनो यूरिया एवं नैनो डी ए पी का भी प्रयोग किसानों को प्रोत्साहित कर करायें। अंत में इफको के नव नियुक्त पदाधिकारी सुशील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 14,562