Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

छह को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में शामिल लेंगे खरगे

छह को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में शामिल लेंगे खरगे
विज्ञापन

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी, 6 मई को रांची में संविधान बचाओ रैली; खरगे होंगे मौजूद 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गठबंधन सरकार की भागीदार कांग्रेस अब एक्टिव मोड में नजर आ रही है। पार्टी आगामी 6 मई को राजधानी रांची में संविधान बचाओ रैली का आयोजन करेगी। इस रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता राज्यभर में जुटे हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रैली की तैयारियों की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता भी शामिल रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि रैली के बाद पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन को मजबूती देने से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। केशव महतो ने बताया कि रांची के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में भी संविधान बचाओ रैली आयोजित की जायेगी, जिसकी तिथियां जल्द तय की जायेंगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 17,606