Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : लटमा में आवारा सांड़ ने ली बुजुर्ग की जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : लटमा में आवारा सांड़ ने ली बुजुर्ग की जान
विज्ञापन

झारखंड के इस जिले में आवारा सांड बना काल, बुजुर्ग की ली जान; इलाके में फैली दहशत 

टीम एबीएन, रांची। रांची जिले के एक गांव में एक सांड ने जमकर उत्पात मचा रखा है। आये दिन लोगों पर हमले करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर रहा है। वहीं सोमवार शाम एक 65 वर्षीय शख्स को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उनकी जान चली गयी। 

जानकारी के अनुसार घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लटमा गांव की है। मृतक शख्स की पहचान  65 वर्षीय दिलीप रजवार के रूप में हुई है जो कि एजी आफिस से सेवानिवृत्त थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिलीप रजवार मंदिर से अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में सांड ने उन पर हमला कर दिया। 

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनकी मौत हो गयी। वहीं अब सांड के आतंक के कारण लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सांड ने पहले भी दो लोगों पर हमला किया था जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,541