Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सुरेश चंद्र अग्रवाल के प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर दी गयी बधाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सुरेश चंद्र अग्रवाल के प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर दी गयी बधाई
विज्ञापन

मारवाड़ी सम्मेलन में एक नयी दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद : संजय सर्राफ 

टीम एबीएन, रांची। सुरेश चंद्र अग्रवाल के झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि श्री अग्रवाल लंबे समय से सामाजिक सेवा, संगठनात्मक मजबूती और जन कल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। 

उनके नेतृत्व में संगठन को एक नयी दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरेश चंद्र अग्रवाल का अध्यक्ष बनना पूरे प्रांतीय संगठन के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव, दूरदृष्टि और सेवा भावना के कारण मारवाड़ी सम्मेलन में एक नयी चेतना का संचार होगा। संजय सर्राफ ने विश्वास जताया कि श्री अग्रवाल के कार्यकाल में संगठन न केवल मजबूती से आगे बढ़ेगा, बल्कि जनसेवा के कार्यों में भी उल्लेखनीय तेजी आयेगी। 

श्री अग्रवाल ने हमेशा युवाओं को संगठन से जोड़ने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु कार्य करने की पहल की है। उनके नेतृत्व में अब प्रांतीय स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों को और व्यापक रूप देने की संभावना है, जिससे मारवाड़ी समाज के साथ-साथ पूरे झारखंड में सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना मजबूत होगी। 

यह निर्वाचन केवल संगठन के भीतर नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि समाज सेवा की दिशा में एक सशक्त कदम है। सुरेश चंद्र अग्रवाल जैसे समर्पित कार्यकर्ता का नेतृत्व निश्चित ही झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचायेगा। संजय सर्राफ ने सुरेश चंद्र अग्रवाल को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन करते हुए जीत की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन