Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : बहन के घर से लौट रहे तीन भाइयों की दुर्घटना में मौत

गुमला : बहन के घर से लौट रहे तीन भाइयों की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

बहन के घर से लौट रहे भाइयों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, तीनों ने मौके पर तोड़ा दम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

मामला जिले के टोटो थाना क्षेत्र अंतर्गत खरका चौक के पास का है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपनी बहन के घर गये हुए थे। खाना खाने के बाद वह अपने घर वापस लौटने लगे। रात होने के कारण बहन और उसके ससुराल वालों ने युवकों को वापस लौटने से मना किया, लेकिन युवकों ने उनकी एक न सुनी। तीनों युवक रात को ही वहां से चल दिये। 

इस दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे तीनों की ही मौके पर मौत हो गयी। तीनों मृतकों की उम्र 18 साल बतायी जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतकों के घर में मातम छा गया है। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,660