Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 206
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जेसीआई रांची ने कराया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर ट्रेनिंग प्रोग्राम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जेसीआई रांची ने कराया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर ट्रेनिंग प्रोग्राम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची ने अपने कार्यालय में आयोजित किया ए.आई. पर ट्रेनिंग प्रोग्राम। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम जेसीआई मेंबर्स और उनके परिवार और बच्चों के लिए आयोजित किया गया। श्रद्धा अग्रवाल जो कि इज्ज़की टेक सॉल्यूशंस, जमशेदपुर की फाउंडर डायरेक्टर है, इस कार्यक्रम की मुख्य ट्रेनर रही जहां सभी को कंप्यूटर के द्वारा अपने बिजनेस सोल्यूशन को सरल बनाने की प्रक्रिया सिखायी गयी।

ओपन ए.आई. के द्वारा कोई भी व्यक्ति बिना किसी अतिरिक्त खर्च के वीडियो, ऑडियो, फोटो, फ्लो चार्ट, लेटर, कहानी या फिल्म तक बना सकता है। इस प्रक्रिया की समझ से बिजनेस ऑपर्च्युनिटी और विज्ञापन दोनों को सरल बनाया जा सकता है। इस कार्यक्रम का संचालन जेसी ऋषभ अग्रवाल और विशेष वशिष्ठ ने सफलता से किया। 

अध्यक्ष प्रतीक जैन, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक केडिया, उपाध्यक्ष ट्रेनिंग जेसी तरुण अग्रवाल, डायरेक्टर ट्रेनिंग जेसी ऋषभ जैन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में जेसी अजीत साहू, मनीष रामसिसरिया, रोशन मोदी, केतुल पटेल, अनिल अग्रवाल, सिद्धार्थ जायसवाल, तपिश केडिया  व अन्य मेंबर्स और उनके बच्चे उपस्थित थे।

विज्ञापन