Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : बाजार में अगलगी में दम घुटने से एक की मौत

रांची : बाजार में अगलगी में दम घुटने से एक की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची के एक बाजार परिसर में रविवार को एक दुकान में आग लगने से 59 वर्षीय एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह बाजार परिसर लोअर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांटाटोली चौक के पास है। 

लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने बताया, सुबह बाजार परिसर की एक दुकान में आग लग गयी, जो संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। दुकान से निकला धुआं दुकान के ऊपर बने आवासीय क्षेत्र तक पहुंच गया और दम घुटने से व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान एनुल आलम के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 17,587