टीम एबीएन, रांची। विश्व हिन्दू परिषद, दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति रांची महानगर के तत्वावधान में रांची के धुर्वा स्थित राम मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दिनांक 22 अप्रैल को पहलगाम में मुस्लिम जिहादी आतंकवादियों द्वारा मारे गये सभी लोग मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
उपस्थित सभी संगठन के लोगों ने धर्म पूछ-पूछ कर गोली मारकर हत्या करने की घटना की कड़ी निंदा की तथा भारत सरकार से मांग की अविलंब ऐसी सजा पाकिस्तान को दे कि फिर से कभी ऐसा हिमत करने की सोचने से भी कांप जाये और दुनिया भी देखे आज भारत की ताकत कि हम अपने पर आ जाएं तो क्या कर सकते हैं।
आक्रोश प्रदर्शन करते हुए सभी लोग राम मंदिर परिसर से धुर्वा बस स्टैंड तक गये। सभी लोग पाकिस्तान मुदार्बाद, पाकिस्तान होश में आओ, देश के गद्दारों को-गोली मारो सालों को, जय श्री राम, भारत माता की जय, संघर्ष नहीं अब रण होगा-संग्राम महाभीषण होगा आदि के नारे लगा रहे थे। तथा सभी हाथ में तख्ती लिए चल रहे थे जहां पाकिस्तान मुदार्बाद आदि लिखे थे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत मातृ शक्ति प्रमुख दीपा रानी, सहकार भारती प्रांत महिला सह प्रमुख अनिमा पांडेय, महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, महानगर मंत्री विश्वरंजन, राजेश अग्रवाल, सुमन, योगेश खेडवाल, पारस मिश्र दुर्गा वाहिनी संयोजिका साक्षी सिंह, केशव नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, मंजू सिंह, डोली जयसवाल, नेहा चौबे आशा देवी, उषा देवी, मालती सिंह, उमा देवी एवं सैकड़ों लोग मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी दुर्गा वाहिनी रांची महानगर की संयोजिका साक्षी सिंह ने दी।