Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

तीन दिन में करा लें आधार लिंक, नहीं तो मंइयां सम्मान की राशि नहीं मिलेगी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
तीन दिन में करा लें आधार लिंक, नहीं तो मंइयां सम्मान की राशि नहीं मिलेगी
विज्ञापन
  • इन लाभुकों को नहीं मिलेगी अप्रैल महीने की राशि, पैसे लेने के लिए 3 दिन के अंदर ही करा लें ये काम

टीम एबीएन, रांची। मंईयां सम्मान योजना के जिन लाभुकों ने अपना बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया है, उन्हें अप्रैल की राशि नहीं मिलेगी। बैंक खाता आधार से लिंक कराने का 3 दिन का समय दिया गया है।

आधार लिंक कराने से ही अप्रैल महीने की राशि मिलेगी

दरअसल, लाभुकों को बैंक खाते को आधार से जोड़ने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है। सरकार की तरफ से आधार सीडिंग के लिए रांची में 29 अप्रैल (मंगलवार) को पंचायतवार सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कैंप लगाये जायेंगे। 

इस कैंप में वैसे लाभुकों के खाते को बैंक से जोड़ जायेगा, जिन्हें 3 अप्रैल या उसके बाद 7500 रुपये की एकमुश्त राशि मिली है। जिन लाभुकों का आधार लिंक नहीं है, केवल वही शिविर में आये। लाभुक अपने नजदीकी सीएसपी सेंटर, बैंक शाखा या पंचायत कार्यालय में जाकर यह काम करा सकते हैं। 

आधार लिंक कराने से अप्रैल महीने की राशि मिल जायेगी नहीं तो राशि नहीं मिलेगी। विभाग ने कहा कि एक बार अगर राशि रुक जाती है, तो दोबारा भेजने की प्रक्रिया तकनीकी रूप से जटिल और समय लेने वाली होगी। इससे लाभुकों को प्रखंड और जिला कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन