Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सांप्रदायिक तनाव की चपेट में झारखंड, सरायकेला के झिमडी में भिड़े दो समुदाय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सांप्रदायिक तनाव की चपेट में झारखंड, सरायकेला के झिमडी में भिड़े दो समुदाय
विज्ञापन
  • झारखंड के सरायकेला में सांप्रदायिक तनाव, कई दुकानों में आगजनी, पुलिस बल तैनात

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में शनिवार (26 अप्रैल) को सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गयी। दरअसल, यहां एक हिंदू लड़की को एक मुस्लिम लड़के द्वारा ले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। 

इस दौरान लोगों ने झिमडी मार्केट में कुछ दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस बल पर हमला हुआ, जिसके कारण सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने फायरिंग की। घटना को लेकर एसपी और चांडिल डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। 

नीमडीह सीओ और बीडीओ जैसे प्रशासनिक अधिकारी शांति बनाये रखने के लिए झिमडी गांव पहुंचे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के प्रयास किये जा रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,967