हजारीबाग। पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ होने के बाद संचालक फरार हो गया था। लेकिन गुरुवार को संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हजारीबाग के बड़ासी के शंकर मेहता की पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी, जिसपर सेक्स रैकेट चलाने का गंभीर आरोप था। इसको लेकर हजारीबाग के कर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज है। इस प्राथमिकी के मुख्य आरोपी शंकर मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शंकर पिछले 6-7 सालों से सेक्स रैकेट संचालन कर रहा था, जिसे कोर्रा थाना के नगवां गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि युवतियों को बहला-फुसलाकर गोरखधंधा करवाता था। पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों कर्रा थाना में एक मामला सामने आया था। इस मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि महिला को जबरन सेक्स रैकेट में धकेला जाता है। इसके साथ ही संचालक दूसरे शहरों से भी युवतियों को बुलाकर गोरखधंधा करवाता था। इस गोरखधंधे के लिए वह बार-बार जगह भी बदल रहा था। इससे संचालक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि गोरखधंधा की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि कार्रवाई की जा सके।