Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पशुओं का सही देखभाल करें पशु प्रेमी : उपायुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पशुओं का सही देखभाल करें पशु प्रेमी : उपायुक्त
विज्ञापन

विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर डेढ़ दर्जन से अधिक बेजुबानों को मिला एंटी रेबीज का नि:शुल्क टीका 

पेट क्लिनिक में नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर आज विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर पेट क्लिनिक में नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित टीकाकरण शिविर में विशेष पशु चिकित्सकों के द्वारा एक दर्जन से अधिक कुत्ते एवं आधे दर्जन  बिल्लियों को एंटी रेबीज का नि:शुल्क टीका दिया गया है। सभी पेट लवर्स एवं पेट आनर्स बेजुबानों को लेकर यहां पहुंचे थे।  

उपायुक्त शशि रंजन ने सभी पशुपालकों को अपने पशुओं की सही देखभाल करने की अपील की है। उन्होंने समय-समय पर अपने पशु का टीका लगवाने के साथ-साथ उनके खाना-पानी का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने विशेषकर गर्मी के मद्देनजर बेजुबान पशु-पक्षियों का विशेष ख्याल रखने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि आमलोगों के प्रयास से बेजुबानों को जीवन मिल सकती है।  

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रभाकर सिंह ने बताया कि रेबीज एक जानलेवा और लाइलाज बीमारी है, जो संक्रमित पेट्स, प्राइमेट्स और बैट्स के काटने से इंसानों में भी फैल सकती है। वर्तमान में इसका कोई इलाज नहीं है। टीकाकरण ही इसका एकमात्र उपाय है। 

जिला पशुपालन पदाधिकारी ने सभी पेट मालिकों से अपील किया है कि वे अपने प्यारे पशुओं का सही से देखभाल करें और समय-समय पर  टीकाकरण करवाते रहे।  पशु शल्य चिकित्सालय  के पेट क्लिनिक में टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. दीन बंधु गुप्ता, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह राजपूत के साथ virbac ने भाग लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,843