Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चतरा : मां भद्रकाली मंदिर से लौट रहे तीन यात्रियों की मौत, सात घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चतरा : मां भद्रकाली मंदिर से लौट रहे तीन यात्रियों की मौत, सात घायल
विज्ञापन

चतरा में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, भद्रकाली मंदिर से पूजा कर लौट रहे 3 लोगों की मौत...7 घायल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, ईटखोरी/ चतरा। चतरा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के गंधरिया गांव के समीप की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर ईटखोरी भद्रकाली मंदिर में पूजा से करने गये थे। पूजा कर सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी ने पेड़ में टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गर्यीं जबकि 7 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन