Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : गोस्सनर कॉलेज में कैंटीन का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : गोस्सनर कॉलेज में कैंटीन का उद्घाटन
विज्ञापन
  • आर्थिक रूप से पिछड़े छात्र-छात्राओं के लिए किफायती दर पर भोजन उपलब्ध

टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज रांची परिसर में  छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कैंटीन का उदघाटन प्रो इंचार्ज ईलानी पुर्ती  द्वारा किया गया ।कैंटीन में चाय , कॉफी, पानी , सहित अन्य खाद्य पदार्थ भी यहां मिलेंगे। 

कॉलेज के छात्र- छात्राओं को नाश्ता-भोजन आदि के लिए अब कॉलेज कैंपस से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। दूर - दराज से आने वाले विद्यार्थियों , कर्मियों के लिए सुविधा होगी । इससे समय की बचत और उत्पादकता भी बढ़ेगी ।

उदेश्य यह है कि आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को न्यूनतम किफायती दर पर नाश्ता एवं मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

मौके पर प्रो इंचार्ज ईलानी पूर्ती, वर्सर प्रो प्रवीण सुरीन, प्रो आशा रानी केरकेट्टा, डॉ अजय कुमार , डॉ अमरेश चंद्र मिश्र , डॉ मो रेहान, डॉ नवल लुगुन , डॉ श्यामलाल सिंह , डॉ अभिषेक टोपनो सहित सभी शिक्षकेतर कर्मी  भी उपस्थित थे। कैंटीन का संचालन का प्रभार  अमित कुमार सिन्हा को सौंपा गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,716