टीम एबीएन, रांची। पहलगाम आतंकी हमले की घटना के विरोध में संपूर्ण मारवाड़ी समाज के द्वारा 26 अप्रैल दिन- शनिवार को कैंडल शांति मार्च एवं आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। कैंडल शांति मार्च शाम 6 बजे अप्पर बाजार दुर्गा मंदिर (बकरी बाजार) से अल्बर्ट एक्का चौक मेन रोड तक जाएगी।
अल्बर्ट एक्का चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर आक्रोश विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिस तरह कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा नृशंसता के साथ घटना को अंजाम दिया गया, पूरे देश मे शोक एवं आक्रोश की लहर है। तथा केंद्र सरकार तुरंत कठोर कार्रवाई करते हुए इसका मुंह तोड़ जवाब दें।
जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने मारवाड़ी समाज के सभी लोगों एवं सभी आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या मे कैंडल शांति मार्च एवं आक्रोश विरोध प्रदर्शन मे भाग लेने की अपील की है।