Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्कूलों का समय बदलना स्वागत योग्य कदम : आजसू

स्कूलों का समय बदलना स्वागत योग्य कदम : आजसू
विज्ञापन
  • भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए रांची जिले सहित पूरे राज्य के विद्यालयों के समय में तत्काल बदलाव की मांग की थी 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 24/4/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने राज्य भर के स्कूलों का समय बदलने की घोषणा का स्वागत किया है। इससे पहले उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मुख्यमंत्री एवं सभी जिले के उपायुक्त से आग्रह किया था कि लगातार राज्य में भीषण गर्मी तापमान लगातार बढ़ रही है और हिट वेब की भी चेतावनी लगातार मौसम विभाग द्वारा दिया जा रहा है। 

जिसे देखते हुए आजसू मांग करती है कि इस मौसम में छोटे बच्चों एवं छात्र छात्राओं का स्कूल ऐसी भीषण गर्मी में आना जाना कठिन ही नहीं बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर नहीं है। इसका प्रभाव लगातार उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। 

उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आजसू मांग करती है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बढ़ती गर्मी और हिट वेब को ध्यान में रखते हुए अविलंब इस समय सारणी को बदल कर अपने सुविधा अनुसार प्रात: काल सभी विद्यालयों को किया जाय जिससे कि छोटे बच्चों सहित छात्र छात्राओं को इस भीषण गर्मी से राहत मिल पाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,756