Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पहलगाम हमला के बाद देशभर में आक्रोश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पहलगाम हमला के बाद देशभर में आक्रोश
विज्ञापन

आतंकियों को जवाब दिया जायेगा... हमले पर भड़के रक्षा राज्यमंत्री सेठ; सोरेन भी दुखी 

टीम एबीएन, रांची। देश का अभिन्न अंग कश्मीर अब अपने ही नागरिकों के लिए असुरक्षित होता जा रहा है और इसका मुख्य कारण है आतंकवादियों का बेखौफ होना। कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बेगुनाह भारतीय पर्यटकों पर हमला कर उनकी जान ले ली। 

इस घटना से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। नागरिक केंद्र सरकार से आतंकियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने-अपने एक्स हैंडल के माध्यम से इस घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर किया है। 

हम सभी को झकझोर कर रख दिया : हेमंत सोरेन 

वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बेहद निंदनीय है। इस घटना ने हम सभी को भीतर तक झकझोर दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। 

आतंकवादियों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे : संजय सेठ 

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि पिछले दिनों खूबसूरत कश्मीर को आतंक का गढ़ बनाने की नापाक कोशिश की गयी है। बेगुनाह पर्यटकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आतंकवादियों के मंसूबों को हम सफल नहीं होने देंगे। सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन