Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मारवाड़ी सम्मेलन की एक महत्वपूर्ण बैठक 24 अप्रैल को महाराजा अग्रसेन भवन में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मारवाड़ी सम्मेलन की एक महत्वपूर्ण बैठक 24 अप्रैल को महाराजा अग्रसेन भवन में
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अभिभावकों वरिष्ठ सदस्यों एवं जिला अध्यक्षों/ जिलामंत्री की एक अत्यावश्यक एवं आपातकालीन बैठक दिनांक 24 अप्रैल 2025, दिन गुरुवार, समय पूर्वाह्न 11.30 बजे, स्थानीय अग्रसेन भवन, रांची में आहूत की गयी है। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा की जाएगी जिसमें 27 अप्रैल को होने वाले झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष के चुनाव के लिए धनबाद जिले में होने वाले पुनर्मतदान से संबंधित विस्तृत चर्चा एवं महत्वपूर्ण सुझाव, चुनाव को लेकर पूरे प्रान्त में व्याप्त असंतोष एवं तनाव को कैसे समाप्त किया जाए पर विस्तृत चर्चा एवं बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय पदाधिकारियों के अनुमति से अन्यान्य बिंदुओं पर चर्चा किया जाएगा।

उन्होंने सबो से आग्रह किया है कि अपने व्यस्तम दिनचर्या में से समय निकालकर इस महत्वपूर्ण बैठक में अपनी  मार्गदर्शन एवं बहुमूल्य सुझाव दे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन