Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

विदेशियों को झारखंड में निवेश के लिए प्रेरित कर रहे सीएम हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विदेशियों को झारखंड में निवेश के लिए प्रेरित कर रहे सीएम हेमंत सोरेन
विज्ञापन

विदेश दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड में निवेश के लिए किया आमंत्रित

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में निवेश के लिए आकर्षित करने को लेकर स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर हैं। आरसीडी इस्पैन्योल फुटबॉल क्लब ने खेल के विकास, खासकर फुटबॉल कोचों के प्रशिक्षण के लिए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को एमओयू पर हस्ताक्षर करने का प्रस्ताव दिया है। 

यह सहयोग बार्सिलोना के उत्कृष्ट खेल इकोसिस्टम, झारखंड में खेल खासकर फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के बार्सिलोना में प्रवासी भारतीय व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से मुलाकात की। 

इस क्रम में स्टार्टअप मेंटरशिप, क्लीन एनर्जी, पर्यावरणीय स्थिरता, सप्लाई चेन, बायो-फार्मास्यूटिकल्स, खेल विपणन, क्रिकेट टीम ओनरशिप, डीप-टेक बी2बी मार्केटिंग, लीगल, डेंटिस्ट्री और मेडटेक जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा हुई। 

प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिये और झारखंड में एक जीवंत स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण में सहयोग देने की इच्छा जतायी। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को झारखंड आने और राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन