Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना विश्व पृथ्वी दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना विश्व पृथ्वी दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में विश्व पृथ्वी दिवस पर अनेक रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पूर्व प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षिका के साथ विद्यालय परिसर की वाटिका में लगे विभिन्न पेड़-पौधों को देखा और उनके विषय में जानकारी प्राप्त की।

कुछ नन्हे-मुन्ने बच्चे लुभावने फैंसी ड्रेस में बहुत सुंदर लग रहे थे। कक्षा तृतीय से सप्तम तक के विद्यार्थियों ने पृथ्वी मां से संबंधित सुंदर पोस्टर बनाये तथा स्लोगन लिखा। कक्षा अष्टम तथा नवम के विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। 

कक्षा दशम तथा एकादश तक के विद्यार्थियों ने क्यू  आर कोड बनाकर विभिन्न पेड़-पौधों की जानकारी संग्रहित किया। इस अवसर पर प्राचार्य एसके मिश्र ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस का थीम हमारा ग्रह, हमारी शक्ति रखी गयी है। हम सबको अपने ग्रह की सुरक्षा करने हेतु तत्पर रहना चाहिए। 

हमारी पृथ्वी ही हमारी शक्ति है। इसके बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं, इसलिए इसकी सुरक्षा ही स्वयं की सुरक्षा है। हमें प्रदूषण दूर करने हेतु हर संभव प्रयास करना चाहिए और धरती को हरा-भरा रखना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन