Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद के 20 कैडेट देवघर के लिए रवाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद के 20 कैडेट देवघर के लिए रवाना
विज्ञापन
  • गुरु नानक कॉलेज की 13 महिला कैडेट एवं 7 लड़के कैडेट देवघर के सी ए टी सी कैंप के लिए हुए रवाना 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। गुरु नानक कॉलेज की एन सी सी की 20 सदस्यीय टीम (13 महिला कैडेट एवं 7 लड़के कैडेट) देवघर में होने वाले 10 दिवसीय ( 21-4-25 से 30-04-25 तक होने वाले) सी ए टी सी कैंप के लिए अपने बटालियन के साथ 20-04-25 की रात को रवाना हुए। 

बता दें कि गुरु नानक कॉलेज में 2024 में पहली बार  एन सी सी महिला कैडेट का प्रवेश लिया गया और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए इस वर्ष 10 दिनों के कैंप पर भेजा जा रहा है। 

कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह पूरे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कैंप में भाग लेने से सभी कैडेट्स का समग्र विकास होता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दर्शाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है। कॉलेज शासी निकाय के अध्यक्ष सरदार आर एस चाहल ने सभी कैडेट्स को बधाई दी और  उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

उन्होंने यह भी कहा कि महिला कैडेट्स को कैंप में भेजना महिला सशक्तिकरण की ओर एक प्रयास है। कॉलेज शासी निकाय के सचिव सरदार डी एस ग्रेवाल ने सभी कैडेट्स को आगे बढ़ते रहने के प्रेरणा दी। पहली बार एन सी सी की 13  महिला कैडेट्स के इस कैंप में भाग लेने के सुअवसर पर पूरे महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,080