Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोकारो : कमांडो और नक्सलियों से मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर

बोकारो : कमांडो और नक्सलियों से मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर
विज्ञापन

झारखंड में कोबरा कमांडो और पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी समेत आठ ढेर 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। बोकारो जिले में सोमवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो और पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी समेत आठ नक्सली मारे गये। अधिकारियों ने बताया कि जिले के लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब 5.30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों ने अभियान चलाया। 

मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। ढेर किये गये नक्सलियों में एक पर एक करोड़ का इनाम था। सुरक्षा बलों को मौके से एक एके सीरीज राइफल, तीन इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), आठ देशी बंदूकें और एक पिस्तौल मिली हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों में से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कोबरा सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई है।

मारे गये लोगों में उग्रवादी केंद्रीय समिति सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, विशेष क्षेत्र समिति सदस्य अरविंद यादव उर्फ अविनाश, जोनल समिति सदस्य साहेबराम मांझी उर्फ राहुल मांझी, महेश मांझी उर्फ मोटा, तालु, रंजू मांझी, गंगाराम और महेश शामिल हैं। 

विवेक पर एक करोड़ रुपये का इनाम था, अरविंद यादव पर 25 लाख रुपये और साहेबराम मांझी पर 10 लाख रुपये का इनाम था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने हिंसा के विभिन्न मामलों में उन पर मामला दर्ज किया था। केंद्रीय समिति माओवादी संगठन की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,885