Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रील के चक्कर में 30 फीट से गिरा युवक, मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रील के चक्कर में 30 फीट से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन

रील की चाहत ने ले ली जान, 30 फीट की ऊंचाई से गिरा किशोर, मौके पर ही तोड़ा दम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। आज के दौर में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे रील बनाने का शौक न हो। रील बनाकर लोग सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, लेकिन झारखंड के बोकारो में रील ने एक किशोर की जान ले ली। 

30 फीट की ऊंचाई से गिरा किशोर 

घटना चंद्रपुरा थाना अंतर्गत मकोली ओपी थाना क्षेत्र के कारीपनी स्थित बंद कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) के सेलो एरिया की है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय पंकज चौहान अपने दोस्तों के साथ रील्स बनाने के लिए बंद कोल हैंडलिंग प्लांट के सेलो एरिया में ऊपर चढ़ा था। इस दौरान पंकज का संतुलन बिगड़ गया और वह 30 फीट की ऊंचाई से गिर गया। 

नीचे पेड़ से टकराने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना में पंकज का हाथ और पैर भी टूट गये थे। मामले में मृतक के पिता अंबिका चौहान का कहना है कि पंकज खेलने के लिए कहकर घर से बाहर निकला था। वहीं, घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

विज्ञापन