Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सद्गुुरु अपना घर आश्रम में पंकज पोद्दार ने दी एक इलेक्ट्रॉनिक आॅटो और एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी

सद्गुुरु अपना घर आश्रम में पंकज पोद्दार ने दी एक इलेक्ट्रॉनिक आॅटो और एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। परमहंस डॉ संत शिरोमणि श्रीश्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पीड़ित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग रांची में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में बाबूलाल प्रेम कुमार ग्रुप के प्रोपराइटर समाजसेवी पंकज कुमार पोद्दार एवं उनके पूरे परिवार द्वारा अपना घर आश्रम मे रह रहे दिव्यांगों एवं निराश्रितों की सुविधा हेतु एवं निराश्रित प्रभु जी को रेस्क्यू करके लाने ले जाने के लिए एवं उनकी सेवा करने वाले सेवादार सेवा साथियों के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक आटो एवं एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी प्रदान की। 

मौके पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने पोद्दार परिवार के सेवा समर्पित भाव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का जीवन खुशियों से भरा रहे हैं तथा गुरु जी की कृपा एवं आशीर्वाद आपके पूरे परिवार पर सदैव बनी रहे, उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। 

अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि विगत 15 माह से सद्गुरु अपना घर आश्रम में रह रहे 37 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित दीनबंधुओं की बेहतर देखभाल एवं सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि आश्रम में रह रहे इन सभी निराश्रित प्रभु जी की पुनीत सेवा कार्य जो भी लोग करना चाहते हैं वे अपना घर आश्रम में आकर कर सकते हैं। 

मौके पर ट्रस्ट के सह संरक्षक विजय अग्रवाल एवं निर्मल छावनिका, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष सज्जन पाड़िया, पुरणमल सर्राफ, नंदकिशोर चौधरी, संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, सुनील पोद्दार, विष्णु सोनी, सुरेश भगत, सुरेश चौधरी, विशाल जालान, अरविंद अग्रवाल, मनीष जालान, पवन कुमार पोद्दार, मनीष सोनी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,657