एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि तेतुलमारी क्षेत्र स्थित मोदीडीह में एम. मिश्रा का सिंडिकेट बड़े पैमाने पर कर रहे कोयले का अवैध कारोबार, ओर स्थानीय कोयला माफिया को कोयला का अवैध कारोबार को संचालित करने का मिला है जिम्मा।
बाहर से मजदूरों को बुलाकर मोदीडीह के खदानों से अवैध कोयला उत्खनन कर कोयला को पी.महतो के डिप्पो में जमा किया जा रहा है ओर फिर रात्रि में ट्रकों में कोयला को लोड करवा के मंडियों में भेजा जा रहा है ओर इस कोयले के अवैध कारोबार में बीसीसीएल के कुछ भ्रष्ट अधिकारी ओर सीआईएफ की भी मिली है।
क्योंकि कुछ ही दूर सीआईएफ कैंप रहने के बावजूद भी खुलेआम कोयला का अवैध कारोबार जारी है आखिर कोयला तस्करों को कहा से मिल रहा है इतना मनोबल की जंहा दिन के उजाले मे दुपहिया वाहन से अवैध कोयले की ढूलाई होती है तो वहीं रात मे दर्जनों पिकअप भैन, छोटा हाथी तथा बोलेरो से अवैध कोयले की ढुलाई की जाती है आखिर ये कोयला तस्करी पर क्यों नहीं हो रहा है। कोई कार्रवाई इसलिए आप से सदर अनुरोध है कि आप अपने स्तर से कार्यवाई करने का कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके ।