Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

नौ एयरक्राफ्ट ने एक साथ दिखाये हैरतअंगेज करतब

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नौ एयरक्राफ्ट ने एक साथ दिखाये हैरतअंगेज करतब
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में भारतीय वायु सेना के एयर शो का आज दूसरा दिन है. रांची के आसमान में पहली बार एयर शो का नजारा देखने को मिला है।

भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने यह कमान संभाली है। जहां वायु सेना एयरक्राफ्ट से आसमान में आलग-अलग करतब करते नजर आएंगे। इसके अलावा एक साथ नौ एयरक्राफ्ट आसमान में नजर आएंगे। कल के एयर शो में छह विमान एक साथ उड़ान भरी और आसमान में अलग-अलग अंदाज में करतब दिखाए। 

वहीं, तीन विमान एक साथ उड़ान भरी, जिसमें तिरंगा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बता दें कि भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम ने थाईलैंड में एयर शो करने के बाद रांची में एयर शो किया है। इतना ही नहीं सूर्य किरण टीम अब तक देश-विदेश में करीब 700 एयर शो कर चुकी है।

विज्ञापन