Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिलदेव कडरू में मनी महात्मा हंसराज की जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिलदेव कडरू में मनी महात्मा हंसराज की जयंती
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज स्वामी हंसराज जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष हवन, भजन तथा चित्रकारी का आयोजन किया गया। 

हवन के बाद  खुशी कुमारी, अभिषेक कुमार तथा शिक्षक आलोक इंद्र गुरु ने स्वामी हंसराज जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके त्याग और तपस्या की चर्चा करते हुए उनकी तरह त्यागी और समर्पित बनने का संदेश दिया। 

वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के अवसान के बाद डीएवी संस्था की स्थापना हुई और महात्मा हंसराज जी पहले प्राचार्य बने थे।  हवन के बाद वक्ताओं और छात्र छात्राओं ने महात्मा हंसराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। 

मौके पर वरिष्ठ शिक्षक एस के राणा, ए आई गुरु, आर के झा,पी के पाण्डेय, अरुण कुमार मंडल, आराधना सिन्हा, प्रेमजीत सारंगी, वी के द्विवेदी, विश्वनाथ चक्रवर्ती और मोहित सिंह समेत छात्र वृंद मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,830