Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : डैम में डूबने से दो स्कूली बच्चों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा : डैम में डूबने से दो स्कूली बच्चों की मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां जयप्रकाश डैम में नहाने गये 2 स्कूली बच्चों की डूबकर मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, बलवादोहर गांव के 4 स्कूली बच्चे सुबह करीब 11 बजे बिना परिजनों को बताये डैम में नहाने पहुंचे थे।

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से बच्चे डूबने लगे। खुद को और एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में 13 वर्षीय शिवकुमार और 11 वर्षीय पृथ्वी कुमार डूब गये, जबकि 2 अन्य बच्चों ने किसी तरह खुद को बचाया और गांव जाकर लोगों को सूचना दी। 

घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण डैम पर पहुंचे। स्थानीय तैराकों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले गये। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शिवकुमार बलवादोहर गांव के जितेंद्र राय का बेटा था, जबकि पृथ्वी कुमार बभने गांव के दीपनारायण पासवान का पुत्र था। दोनों परिवार वर्तमान में बलवादोहर गांव में रह रहे थे। 

घटना की सूचना पर प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,839