Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हमेशा फिट रहने के लिए अच्छा स्वास्थ्य जरूरी : अजय मधुर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हमेशा फिट रहने के लिए अच्छा स्वास्थ्य जरूरी : अजय मधुर
विज्ञापन

मधुर मेडिकेयर हास्पिटल पतरा टोली में  नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित 

दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र के 213  मरीजों ने कराया इलाज  

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा के उपनगरीय क्षेत्र पतराटोली स्थित मधुर मेडिकेयर हास्पिटल तृतीय वर्ष गांठ के मौके पर शुक्रवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दूर दराज एवं दुर्गम क्षेत्र से से आए मरीजों ने नि:शुल्क इलाज का लाभ लिया। शिविर में हड्डी जोड़ और नस रोग विशेषज्ञ डा विवेक मधुर, जेनरल सर्जन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डा नेहा ज्योति, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ विनीत कुमार मिश्रा, न्यूरोसर्जन डॉ दीपक कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आभा मधुर और डा चंदन कुमार ने शिविर में पहुंचे 213मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया। 

शिविर में ब्लड शुगर, यूरिक एसिड , इसीजी और हड्डी में कैलिसियम की जांच  बीएमडी मशीन के द्वारा  की गयी। सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाएं दी गयी। 

डा विवेक मधुर ने हड्डी, जोड़ और नस रोगों से संबंधित मरीजों का इलाज किया। डॉ विवेक ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में जीवन शैली काफी बदल रही है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत और जागरूक रहने की आवश्यकता है। इन्होंने मरीजों को हड्डी एवं नस की देखभाल के लिए जरूरी उपाय बताए। 

डा नेहा ज्योति मधुर ने बवासीर, फिशर, हर्निया, हाइड्रोसिल, पित और किडनी की पथरी, स्तन की गांठ और घाव, पेट की बीमारी और गर्भवती महिलाओं का इलाज किया। डा चंदन कुमार ने भी सामान्य बीमारियों का इलाज किया। 

हास्पिटल के निदेशक अजय मधुर ने बताया कि मधुर मेडिकेयर हास्पिटल में स्वास्थ्य को लेकर निशुल्क जांच शिविर का आयोजन आगे भी जारी रहेगा। इन्होंने कहा कि मधुर मेडिकेयर का उदेश्य स्वास्थ्य को लेकर जागृत कराना  है। माह के प्रथम रविवार को ओपीडी शुल्क निशुल्क रहेगा। 

शिविर को सफल बनाने में अजय मधुर, सावित्री मधुर, सुरेंद्र ठाकुर, सुशीला कुजूर, उषावती यादव,  देवंती बेक, अचरज कुजूर, सूरज यादव, नेहा सिंह, गुलाब नायक, अंगद सिंह, साधना ,अमन कुमार, नरगिस खातून , सिद्धार्थ सिंह, मो खालिद, प्रियांशु, खुशी खाखा, शाहिद अंसारी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,896