Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कल राज्य के सभी जिला केंद्रों पर विहिप का आक्रोश प्रदर्शन

कल राज्य के सभी जिला केंद्रों पर विहिप का आक्रोश प्रदर्शन
विज्ञापन
  • 19 अप्रैल को राज्य के सभी जिला केंद्रों पर विहिप का आक्रोश प्रदर्शन ; बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर दिया जायेगा ज्ञापन 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत एवं प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया पिछले एक सप्ताह से वक़्फ अधिनियम के बहाने से पश्चिम बंगाल में हिंदू लक्षित हिंसा और दंगों द्वारा हिंदुओं का उत्पीड़न बड़े स्तर पर चल रहा है। 

हजारों की संख्या में पीड़ित हिंदू परिवार अपने ही राज्य में निर्वासित होने पर विवश हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा  किसी भी प्रकार की कार्यवाही हिंदू परिवारों की सुरक्षा निमित्त दृष्टिगत नहीं हुई है। राज्य सरकार द्वारा पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। ऐसी हिंदू विरोधी सरकार को निलंबित कर राष्ट्रपति शासन लागू करने से ही हिंदू समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हो सकती है। 

अत: 19 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत बंगाल में हिंदू लक्षित हिंसा के विरोध एवं वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद द्वारा  झारखंड के सभी जिला केन्द्रों पर प्रात: 11 से 2 बजे तक धरना, आक्रोश प्रदर्शन किया जायेगा तथा जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,453